दिसम्बर 4, 2024 4:15 अपराह्न

printer

देश के सात सौ 83 जिलों में से सात सौ 79 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं

सरकार ने आज कहा कि देश के सात सौ 83 जिलों में से सात सौ 79 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉक्‍टर पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि देश में चार लाख छह हजार से अधिक 5जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने न्यूनतम दायित्वों से आगे बढ़कर तटीय क्षेत्रों सहित पूरे देश में 5जी सेवाओं का विस्तार किया है।

    डॉक्‍टर चंद्रशेखर ने कहा कि 4जी और 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के साथ, उपयोगकर्ताओं के बीच ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन शिक्षा और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को अपनाने में वृद्धि हुई है।