मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 7, 2025 2:51 अपराह्न

printer

देश के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एकजुटता और रणनीतिक दूरदर्शिता की शक्ति का प्रदर्शन किया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एकजुटता और रणनीतिक दूरदर्शिता की शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की संतुलित कार्यवाही  से नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ढाँचे को ध्वस्त कर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में 65वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय सदस्यों और पाठ्यक्रम सदस्यों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि एकीकृत थिएटर कमांड और एकीकृत युद्ध समूहों की स्थापना के साथ सेनाओं के पुनर्गठन के प्रयास जारी हैं।