मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह और उनके साथ कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में देश के सबसे बड़े एकीकृत अंतर्देशीय रेनबो ट्राउट मछली फार्म का उद्घाटन किया। स्मार्टग्रीन एक्वाकल्चर नामक एक स्टार्टअप ने उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए यह प्रजाति विकसित की है। यह दक्कन पठार की गर्म जलवायु में पनपेगी। इस फार्म में अनुमानित 50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। आमतौर पर भारत में ट्राउट पालन हिमालय के ऊंचाई वाले ठंडे पानी के क्षेत्रों तक ही सीमित रहा है। इस अवसर राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के माध्यम से ट्राउट मछली के निर्यात के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 8:01 अपराह्न
तेलंगाना में देश के सबसे बड़े एकीकृत अंतर्देशीय रेनबो ट्राउट मछली फार्म का उद्घाटन किया गया