मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 7:20 अपराह्न

printer

देश के विभिन्न राज्यों में आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है

देश के विभिन्न राज्यों में आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में कल शाम ईद का चांद दिखाई दियाA जिसके बाद लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद राशिद फिरंगी मेहली ने घोषणा की कि ईद आज मनाई जाएगी। इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का खास महत्व है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद-उल-फितर मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर पर सभी नागरिकों और विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजा और इबादत के सम्पन्न होने का त्योहार है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला