राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि किसी भी देश के विकास में दिव्यांगजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज नई दिल्ली में पर्पल फेस्ट में उन्होंने कहा कि यह उत्सव दिव्यांगजनों की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि दिव्यांगजनों ने साहित्य, खेल, विज्ञान और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र और सुगम्य भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।