युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश के युवा भविष्य के नीति निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेताओं से संवाद किया। इस दौरान डॉक्टर मांडविया ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की बदलाव लाने की क्षमता से देश प्रगति और नवाचार की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुरस्कार विजेता युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना और मेरा युवा भारत मंच को और अधिक उपयोगी बनाने पर चर्चा करना था। युवा कार्य और खेल मंत्रालय के अनुसार चर्चा का महत्वपूर्ण हिस्सा मेरा युवा भारत मंच युवाओं के रचनात्मक जुड़ाव के लिए नवीन और सहयोगात्मक विचारों पर केंद्रित था। डॉ. मांडविया
ने पुरस्कार विजेताओं से मंच को और अधिक संवाद परक बनाने के बारे में सुझाव आमंत्रित किए।