मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2024 7:33 पूर्वाह्न

printer

देश के पूर्वी भागों में अगले चार दिन लू का प्रकोप बना रहेगा: मौसम विभाग

देश के पूर्वी भागों में अगले चार दिन लू का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन गर्मी की स्थिति सामान्य रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में इस महीने की 25 तारीख तक मौसम गर्म और नमी वाला रहेगा।
इस बीच, पूर्वोत्‍तर तथा उससे सटे हुए कुछ अन्‍य हिस्‍सों में अगले तीन दिन में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलेंगी। ये स्थिति अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बुधवार तक बनी रह सकती है। जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में बारिश बर्फबारी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में बारिश और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मध्‍य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी आगामी दो दिन में धूल भरी हवाएं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी लगभग ऐसी ही स्थिति रहने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला