मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान देश के पूर्वी और समुद्री तटों के आस-पास के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान लगाया है। उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी क्षेत्रों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
दूसरी ओर, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्रों में रविवार तक बारिश और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान लगाया है।