प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नेहरू का स्मरण किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी सहित कई अन्य लोगों ने आज श्री नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना देश का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कहा कि श्री नेहरू लोकतंत्र के समर्पित संरक्षक थे और उन्होंने देश को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाया।