जनवरी 6, 2026 12:30 अपराह्न

printer

देश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित

 

देश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हैं। इसके कारण कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार, कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 70 से अधिक रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी रेलगाड़ियों की स्थिति की जानकारी लेने का परामर्श दिया गया है।