मौसम विभाग ने बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल तड़के और रात्रि के समय घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज के साथ वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि मन्नार की खाड़ी से सटे कोमोरिन क्षेत्र और सोमालिया तट के साथ-साथ पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। बाद में हवाओं की गति 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
कोहरे के कारण दिल्ली में रेलसेवाएं और उड़ानें प्रभावित हुई हैं।