अक्टूबर 11, 2025 8:00 पूर्वाह्न

printer

देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल तक तेज़ बारिश होने की संभावना है।
 
 
पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में आज गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला