अगस्त 3, 2025 9:24 अपराह्न

printer

देश के कई राज्यों में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। शनिवार तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी वर्षा जारी रहेगी।

 

इस बीच, अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। मौसम एजेंसी ने कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।