मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 28, 2025 1:54 अपराह्न

printer

देश के कई राज्यों में अगले 2-3 दिनों में मूसलाधार बारिश की संभावना: IMD

मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की चेतावनी दी है। तटीय कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज वर्षा होने की संभावना है।

 

विभाग के अनुसार आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।