मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस महीने की 23 तारीख तक गरज के साथ तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार और झारखंड में आज गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठंडी हवाएं चलीं। आज आंशिक रूप से बादल घिरे रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।