मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर में मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत तेज वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी तेज वर्षा का अनुमान है। 3 जुलाई तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज वर्षा की संभावना है। दक्षिण में, आज तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक तथा केरल में तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
Site Admin | जून 28, 2025 4:17 अपराह्न
देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर में मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान