मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2024 8:12 पूर्वाह्न

printer

देश के उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वी हिस्सों में अगले दो दिनों में गर्मी से राहत का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वी हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि हरियाणा, दिल्‍ली, पंजाब, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश और झारखंड में आज गर्मी की स्थिति जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में देश के उत्‍तर-पश्चिमी और मध्‍य भागों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भागों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

 मौसम विभाग ने देश के उत्‍तर-पूर्वी भागों तथा पश्चिम बंगाल में अगले छह दिनों के भीतर मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी अगले छह दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। देश के उत्तरी भाग में अगले पांच दिनों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।