अप्रैल 6, 2024 5:35 अपराह्न | राजनाथ अभियान

printer

देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित: रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह

 

    रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन काल में देश भर में आतंकी गतिविधियां होती थीं लेकिन भाजपा शासनकाल में इन पर काबू पाया गया है। विपक्ष की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता और उनके सहयोगी दल लोगों में भय और घृणा की भावना पैदा करते थे। दूसरी ओर भाजपा ने कभी भी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया बल्कि न्याय और मानवता के लिये हमेशा काम किया है।

    श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। जनसंघ के समय से अब तक भाजपा ने जो संकल्प पत्र में कहा है और उसे लागू भी किया है। एक राष्ट्र, एक चुनाव नीति पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी इस पर विश्वास करती है और इससे देश मजबूत होता है। इससे जनता अपने मत का बेहतर उपयोग कर पायेगी और जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त रूकेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला