मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2024 7:23 पूर्वाह्न

printer

देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली में; उच्च कौशल मानकों का होगा प्रदर्शन

देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। इसमें उच्च कौशल मानकों का प्रदर्शन होगा। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने कहा है कि इंडियास्किल्स प्रतियोगिता में 30 से अधिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नौ सौ से अधिक छात्र भाग लेंगे। विभिन्न उद्योगों के चार सौ से अधिक विशेषज्ञ भी इसमें हिस्सा लेंगे।

चार दिन की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पारंपरिक शिल्प से लेकर अत्याधुनिक तकनीक तक के 61 क्षेत्रों में विविधतापूर्ण कौशल और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 47 कौशल प्रतियोगिताएं निर्धारित स्थल पर आयोजित की जाएंगी जबकि 14 प्रतियोगिता बेहतर बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के कारण कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आयोजित होंगी। छात्र ड्रोन-फिल्म निर्माण, कपड़ा -बुनाई, चमड़े से जूते बनाने और कृत्रिम मानव अंगों के निर्माण जैसे नौ कौशल प्रदर्शन में भी भाग लेंगे।

इंडियास्किल्स के विजेता इस वर्ष सितंबर में फ्रांस के ल्योन में होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें 70 से अधिक देशों के डेढ़ हज़ार प्रतियोगी अपना हुनर दिखाएंगे।