यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली मजबूत नहीं है, कई प्रणालियों में मिसाइलों की कमी है। उनकी यह टिप्पणी यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के हमलों के बाद आई है। कल शाम सोशल मीडिया पोस्ट में, ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से मिसाइलों की तेजी से आपूर्ति करने का आह्वान किया। उन्होंने गोला-बारूद का भंडारण करने वाले देशों की आलोचना की और कहा कि युद्धकाल में इसकी तत्काल आवश्यकता है। ज़ेलेंस्की ने यह बताया कि यूक्रेन के पास संभावित बड़े पैमाने पर रूसी हमलों की खुफिया जानकारी है।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 7:42 पूर्वाह्न
देश की वायु रक्षा प्रणाली मजबूत नहीं है, कई प्रणालियों में मिसाइलों की कमी है: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की