जनवरी 24, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 700 अरब डॉलर से अधिक हुआ

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक 1416 करोड़ डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है। 16 जनवरी को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में यह बढ़कर 701 अरब डॉलर से अधिक हो गया। रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 9 अरब 60 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और पिछले सप्‍ताह यह 508 अरब 50 करोड़ डॉलर हो गया।

 

यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यह बदलाव आया है। देश के स्‍वर्ण भंडार में भी चार अरब साठ करोड डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 117 अरब 40 करोड़ डॉलर से अधिक का हो गया, लेकिन विशेष आहरण अधिकार में तीन करोड़ 50 लाख डॉलर की कमी आई और यह 18 अरब 70 करोड़ डॉलर हो गया। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष में केंद्रीय बैंक की स्थिति भी सात करोड़ 30 लाख डॉलर की कमी के साथ चार अरब 68 करोड़ डॉलर पर आ गयी।