मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 20, 2024 9:06 अपराह्न

printer

देश और प्रदेश के विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः राज्यपाल

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि देश व प्रदेश के विकास में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय शिक्षा उन्नयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं तथा देश व दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्यपाल ने आज देहरादून में राजभवन को निजी विश्वविद्यालय द्वारा तैयार डैशबोर्ड सौंपते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि इस डैशबोर्ड को बनाने का उद्देश्य सभी निजी विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाकर एक दूसरे से संवाद व समन्वय स्थापित करना है। विश्वविद्यालयों के शोध व नवाचार का लाभ देश के साथ ही प्रदेश को भी मिलना चाहिए तथा वे एक दूसरे के अनुभवों का लाभ उठाएं। कुलपति ने प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि इस डैशबोर्ड में प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालय शामिल किए जाएंगे, जिसमें विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों, बेस्ट प्रैक्टिसेज, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार व अनुसंधान, पेटेंट, एमओयू, प्लेसमेंट आदि की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से एक विश्वविद्यालय अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा अपनाई जा रही नवीन पहलों, नवाचार और अनुसंधान सहित अन्य विषयों पर समन्वय स्थापित कर सकेगा।