भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने नौ सीटों पर जीत दिलाकर एनडीए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है। वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गिरिडीह सीट पर एनडीए उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत पर कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही यह जीत संभव हो पाई है।
Site Admin | जून 5, 2024 2:36 अपराह्न
देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार कियाःबाबूलाल मरांडी