केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल शाम नक्सलवाद से निपटने पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई इस बैठक में वाम उग्रवाद से ग्रस्त सात राज्यों के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ये राज्य हैं- छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड और ओडिशा। श्री शाह ने कहा कि देश अगले वर्ष 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।
Site Admin | जून 23, 2025 7:31 पूर्वाह्न
देश अगले वर्ष 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह