मई 18, 2024 8:49 अपराह्न

printer

देशभर में 1 जुलाई से लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

देशभर में एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला ने पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इन कानूनों को लागू किये जाने के पहले सभी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के संबंध में की जा रही कार्यवाही पर चर्चा की। बैठक में आईजी ने बिलासपुर जिले में लंबित अपराध तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों पर समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट के प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान देने को कहा।