दिल्ली समेत देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज इस अवसर पर पूरे शहर में दीपों की रौशनी, उल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।
दीपों का पर्व दीपावली आज पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही राजधानी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जहाँ वे पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दीपावली के दिन श्रद्धालु मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं आज इस अवसर पर पूरा शहर आज दीपों की रोशनी और सजावट से जगमगा उठा है।
मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और मिट्टी के दीयों से खूबसूरती से सजाया गया है, वहीं घरों में भी लोगों ने दिए, सजावटी लाइटों, रंगोली और फूलों से साज-सज्जा कर दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया है। बाजारों में भी त्योहार की रौनक चरम पर है। खासकर मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
आज दीपावली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है और वॉच टावर से भी कड़ी नजर रखी जा रही है।