नवम्बर 2, 2024 3:45 अपराह्न

printer

देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है जहां भगवान कृष्ण के अनुयायी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

 

इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की शुभकामनाएं दी हैं। श्री धामी ने कहा कि ये पावन पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और कृषकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।