गुजरात में महाशिवरात्रि कई शिव मंदिरों में मनाया जा रहा है। पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में भक्त आ रहे हैं। मंदिर के गेट सुबह 4 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए थे और मंदिर लगातार 42 घंटे तक खुला रहेगा। मंदिर परिसर में आज एक पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। द्वारका के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी भक्त शामिल हुए।
विदर्भ में श्रद्धापूर्वक महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। नागपुर और आसपास के इलाकों में, भक्त कल्यानेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर और 270 साल पुराने नागरा पंचमुखी शिव मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ हैं। नंदनवन में, भक्त भगवान शिव की 51 फुट ऊंची प्रतिमा और ऐतिहासिक बहुली कुएं के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं प्रतापगढ़ में, महाशिवरात्रि मेले में हिंदू-मुस्लिम एकता दिखाई दी, जिसमें अनुयाई भव्य शिव प्रतिमा और ख्वाजा उस्मान गनी हारुनी की दरगाह के दर्शन करने पहुंचे।
महाशिवरात्रि यात्रा मार्कंडदेव में भी शुरू हुई, जिसे “विदर्भ की काशी” कहा जाता है, जहां छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से लाखों भक्त पहुंचे हैं। राज्य परिवहन निगम ने मंगलवार तक गायमुख, प्रतापगढ़ और अंबोरा जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए 129 “यात्रा स्पेशल” बसें शुरू की हैं।

दिल्ली समेत पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। हजारों भक्त शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु मंदिरों में दर्शन करने गये।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता शिव मंदिर में जाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद दिल्ली और समस्त देशवासियों पर बना रहे और हम सभी को सेवा और लोक कल्याण के कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।