फ़रवरी 2, 2026 1:38 अपराह्न

printer

देशभर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब तक सात लाख से अधिक छात्राएं अध्‍ययनरत: धर्मेंद्र प्रधान

सरकार ने कहा है कि देशभर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वर्तमान में सात लाख से अधिक छात्राएं अध्‍ययनरत हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि इनमें से दो लाख से अधिक छात्राएं अनुसूचित जाति, एक लाख 77 हजार अनुसूचित जनजाति और दो लाख 64 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों के माध्यम से वंचित वर्गों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराना है। श्री प्रधान ने कहा कि सरकार छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने देश के प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास स्थापित करने की घोषणा की है।