देशभर में आज से जन औषधि जन चेतना सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम सात मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के रथ और दस अन्य वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं। श्री नड्डा ने सभी लोगों से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया।