जुलाई 10, 2024 7:44 अपराह्न

printer

देशभर में आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में संपूर्णता अभियान शुरू

नीति आयोग द्वारा अपेक्षाकृत पिछड़े और दूरदराज क्षेत्रों के विकास में तेजी लाने के लिए देशभर में आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में संपूर्णता अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड के बागबेड़ा, मगेदा, पीढ़ापाल, बालोंड और उरीदगांव में जन-जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। माकड़ी विकासखंड में कल से सभी सड़सठ ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के शिविर आयोजित किए जाएंगे।