देव दीपावली पर इस बार काशी के घाट 12 लाख दीपों से जगमगाएंगे। विश्व प्रसिद्ध काशी की देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। वाराणसी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आर के रावत ने बताया कि इस वर्ष वोकल फॉर लोकल के तहत काशी के घाटों पर जगमगाने वाले दिए स्थानीय लोगों और महिला स्वयं सहायता समूहों से लिए जाएंगे।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 8:36 अपराह्न
देव दीपावली (15 नवंबर) को काशी के घाट 12 लाख दीपों से रोशन होंगे