मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2024 10:25 पूर्वाह्न

printer

देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार-नवरात्रि धार्मिक उत्साह के साथ शुरू

देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार-नवरात्रि आज से धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। प्रदेश में मैहर जिले की मां शारदा नगरी मैहर में आज से नवरात्रि मेला प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

 

कटनी रेलवे जंक्शन पर मैहर जाने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गए हैं। आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इंदौर के अन्नपूर्णा माता मंदिर में रोशनी से विशेष सजावट की गई है।

 

मंदिर में शतचंडी महायज्ञ भी होगा। शिवपुरी के राजराजेश्वरी माता मंदिर, कैला माता मंदिर, काली माता मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। खंडवा में आज दो दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक मंडपों में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला