जून 15, 2024 7:51 अपराह्न

printer

देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान वृहत स्तर पर किया जा रहा है संचालित

देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान वृहत स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले के ग्राम हरनावदा, शुक्रवासा, कणाबुजूर्ग, अजनास, जियागांव, गंधर्वपूरी सहित अन्य ग्रामों के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं पौधारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से सीडबाल बनाने का काम शुरू किया है। नीमच जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज एसडीम प्रीति संघवी की उपस्थिति में जन अभियान परिषद के सहयोग से बालाजी मंदिर में सफाई हेतु श्रमदान किया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। अशोकनगर जिले में अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं को सरंक्षित करने के लिए जीर्णोद्वार कार्य किये जा रहे हैं। पर्यटन नगरी चंदेरी के ग्राम मुरादपुर में स्थित प्राचीन छोटी बत्‍तीसी बावड़ी की आज साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला