अगस्त 1, 2024 4:35 अपराह्न

printer

देवघर से अब हर रोज बेंगलुरु की फ्लाइट भरेगी उड़ान

देवघर से अब हर रोज बेंगलुरु की फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला किया है। अभी देवघर-बेंगलुरु विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन बहाल है जबकि देवघर से दिल्ली और कोलकाता के लिए प्रत्येक दिन विमान सेवा उपलब्ध है। अभी रांची से प्रतिदिन बेंगलुरु के लिए तीन फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं।