दिसम्बर 22, 2024 5:37 अपराह्न

printer

देवघर शहर में महिला और लड़कियों से चेन छिनतई की घटना पर रोक लगाने के लिए सेक्टर पुलिसिंग की शुरुआत की गई

देवघर शहर में महिला और लड़कियों से चेन छिनतई की घटना पर रोक लगाने के लिए सेक्टर पुलिसिंग की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर शहर को तीन सेक्टर में बांटकर उसकी जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने इस अभियान की जानकारी दी।