अक्टूबर 3, 2023 3:43 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

देवघर: वनाधिकार विषयक शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया पंचायत के बुढ़वाकुरा गांव के संथाली टोला में वनाधिकार विषयक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के माध्यम से जंगल में निवास करने वाले लोगों को वन पट्टा देने का कार्य किया जाएगा, जिससे उन्हें वन क्षेत्र में अधिकार प्राप्त हो सकेगा। अक्टूबर से अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान चलेगा।