जुलाई 15, 2024 7:31 अपराह्न

printer

देवघर में 22 जुलाई से शुरु हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर आज इंटर स्टेट कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई

देवघर में 22 जुलाई से शुरु हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर आज इंटर स्टेट कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई। बैठक में संताल परगना, बिहार के मुंगेर और भागलपुर के आयुक्तों के अलावा दोनों राज्यों के कई डीएम और एसपी शामिल हुए। बैठक के बाद संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने पत्रकारों को बताया कि कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अहम निर्णय लिये गये हैं।