मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2023 7:37 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

देवघर में उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर पुराना सदर अस्पताल परिसर में विशेष कैंप का हुआ आयोजन

ट्रांसजेंडरों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के लिए देवघर में उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर पुराना सदर अस्पताल परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर को आयोजित विशेष कैंप में ट्रांसजेंडरों के लिए उनके सरकारी दस्तावेज बनाए जाएंगे। साथ ही ट्रांसजेंडर के संबंध में सामाजिक जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी उनसे छुआछूत जैसी भावना न रखे और महसूस हो कि वे भी समाज का एक हिस्सा है।