दिसम्बर 9, 2024 5:59 अपराह्न

printer

देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह और शिवलिंग की पौराणिकता से छेड़छाड़ का आरोप मंदिर के पुरोहितों ने लगाया

देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह और शिवलिंग की पौराणिकता से छेड़छाड़ का आरोप मंदिर के पुरोहितों ने लगाया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। उपायुक्त विशाल सागर ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने मंदिर प्रभारी सह देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी जांच प्रतिवेदन मांगा है।

 

उपायुक्त ने कहा है कि जांच में दोषी पाये जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी। पंडा धर्मरक्षिणी और सरदार पंडा का आरोप है कि बाबा मंदिर को बंद कर सफाई के नाम पर शिवलिंग पर किसी चीज का लेप लगाया गया तथा गर्मगृह में टूटे हुए कुछ टाइल्स बदले गये हैं।

 

पुरोहितों का कहना है कोर्ट के आदेशानुसार मंदिरों के गर्भगृह में किसी प्रकार का कार्य करने से पहले मंदिर प्रशासन और पुरोहित समाज और सरदार पंडा की स्वीकृति लेना अनिवार्य है।