अप्रैल 2, 2025 10:49 पूर्वाह्न

printer

देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत डकाय जंगल से पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत डकाय जंगल से 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 11 सिम बरामद किए गए हैं। डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि पुलिस को साइबर अपराधियों की गुप्त सूचना मिली थी।