जून 29, 2024 4:16 अपराह्न

printer

देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने 16 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 27 सिमकार्ड, एक एटीएम व एक नोटबुक जब्त किया गया है। इनलोगों के पास से प्रतिबिंब एप में अपलोड 10 मोबाइल नंबर भी मिले हैं। ये सभी फर्जी बैंक अधिकारी और कृषि पदाधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे।