देवघर जसीडीह सेकेंड एंट्री के लिए राज्य सरकार को भूमि का प्रति एकड़ दर 57 करोड़ रुपये रेलवे देगी। रेल मंत्रालय ने जसीडीह वर्ल्ड क्लास स्टेशन के साथ-साथ जसीडीह सेकेंड एंट्री के लिए भी राशि देने का निर्णय लिया है।
हमारे संवाददाता ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट का काम अब एक साथ होगा। भारत सरकार ने पांच वर्ष पहले जसीडीह के संथाली गांव की तरफ दूसरे आवागमन सहित यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये मुहैया कराया था।