मई 11, 2024 12:46 अपराह्न

printer

देवघर एयरपोर्ट से एक जून से देवघर-बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है

देवघर एयरपोर्ट से एक जून से देवघर-बेंगलुरू की सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। महज ढ़ाई घंटा में देवघर से बेंगलुरू की यात्रा पूरी होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 186 सीट वाली यह विमान सेवा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी।

सांसद डा. निशिकांत दुबे ने कहा कि एक जून से यह फ्लाइट शुरू होगी। टाइम स्लाट भी मिल गया है। देवघर के साथ साथ संताल परगना, गिरिडीह एवं अंग प्रदेश के हजारों लोगों को इससे फायदा होगा। देवघर एयरपोर्ट पर सारी तकनीकी सुविधा बहाल हो गयी है। अब नाइट लैंडिंग भी होने लगी है।