अप्रैल 2, 2024 3:21 अपराह्न

printer

देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की अनुमति

डायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन-डीजीसीए ने कल देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की अनुमति दे दी है। अब देवघर से हर मौसम में 24 घंटे विमान उड़ान भर सकेंगे और लैंड कर सकेंगे। इससे फ्लाइट कैंसिल होने की जो समस्या होती थी, इससे निजात मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग को लेकर कई अड़चने थीं, कई ऊंचे भवन जो इसके आड़े आ रहे थे, उन्हें हटाया गया. इसके अलावा नाइट लैंडिंग, विजिब्लिटी और मौसम से संबंधित जो भी इक्वीपमेंट लगने थे, सभी पहले ही एयरपोर्ट पर लगा दिये गये हैं।