मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2024 8:04 अपराह्न

printer

दुर्ग में केन्द्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के रायपुर संभाग द्वारा अरविंदो सोसायटी नई दिल्ली के साथ मिलकर आज दुर्ग में केन्द्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत योग्यता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन के बारे में प्राचार्यों को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर रेंज के आयुक्त विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में सैंतीस विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।