सितम्बर 8, 2024 7:12 अपराह्न

printer

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पन्द्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि गांव में गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान डीजे में नाचने को लेकर दो गुट आपस मेंं भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं, एक अन्य व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने नंदिनी थाने का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला