अक्टूबर 6, 2025 1:55 अपराह्न

printer

ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद कर्फ्यू लगाया गया

दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद ओडिशा के कटक में कल सुबह तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं और कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

हिंसा शुक्रवार रात को हुई जब कुछ स्थानीय लोगों ने विसर्जन जुलूस के दौरान तेज़ संगीत बजाने पर आपत्ति व्‍यक्‍त की। शहर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कटक के विभिन्न स्थानों पर ओडिशा पुलिस की 60 प्लाटून और केंद्रीय बलों की आठ कंपनियाँ तैनात की गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला