अक्टूबर 6, 2024 10:25 अपराह्न

printer

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा आदेश के मुताबिक 8 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर ही अवकाश मंजूर किया जा सकेगा।