दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं राज्यभर में जगह-जगह अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें डीएसपी , इंस्पेक्टर और दारोगा भी शामिल हैं। दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में छेड़खानी करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह शक्ति कमांडो भी तैनात रहेंगी। डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि न सिर्फ शक्ति कमांडो, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला थाना प्रभारियों को भी दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रखा गया है। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर आज से तेरह अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 9:50 अपराह्न
दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी